Gujarat News: अहमदाबाद में बीजेपी ऑफिस और सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, जांच में जुटी टीम

अहमदाबाद में बीजेपी ऑफिस और सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, जांच में जुटी टीम
पुलिस को मिले ईमेल में सोमनाथ मंदिर के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, बीजेपी कार्यालय, पुलिसकर्मियों और रॉ एजेंसी को निशाना बनाने की धमकी, संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में बीजेपी पार्टी के कार्यालय और सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल संदेश में जिन स्थानों को निशाना बनाए जाने की धमकी मिली है, वहां सुरक्षा की टीमें भेजकर जांच की जा रही है। पुलिस ईमेल के स्रोत और धमकी की सच्चाई का पता लगाने में लगी हुई है।

ईमेल संदेश में सोमनाथ मंदिर के साथ गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, बीजेपी ऑफिस , पुलिसकर्मियों और रॉ एजेंसी को उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में अलग अलग स्थानों पर बम लगाए जाने का दावा भी किया गया है। धमकी भरे ईमेल में हिंदुस्तान मुर्दाबाद और भाजपा मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद और खालिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल अहमदाबाद पुलिस को मिला है। इसमें खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय के अलावा सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय समेत कई अन्य जगहों को को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और जांच शुरू कर दी गई।

Created On :   21 Sept 2026 3:17 PM IST

Tags

Next Story