- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश...
MP Rajya Sabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम किया घोषित, जानें कब होगा मतदान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार, 22 मई को मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया जून महीने में पूरी की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की सियासत में हलचल भी तेज हो गई है।
यह भी पढ़े -सोना पप्पू से जुड़े कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में कई ठिकानों पर मारा छापा
कब से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया?
चुनाव आयोग के अनुसार 1 जून 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 8 जून तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून नाम वापस लेने की आखिरी तारीख रखी गई है। इन सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती भी शुरू कर दी जाएगी।
किन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल?
मध्य प्रदेश में जिन 3 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है, उनमें बीजेपी के जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कार्यकाल भी इसी दिन पूरा हो रहा है।
यह भी पढ़े -भोजशाला मामले को लेकर धार में पुलिस प्रशासन ने निकाला बड़ा प्लैग मार्च, जिले के SP सचिन शर्मा ने दी साफ शब्दों में चेतावनी
बीजेपी मजबूत, कांग्रेस की नजर सीट बचाने पर
प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के पास मजबूत संख्या बल है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी आसानी से 2 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस की पूरी कोशिश अपनी एक सीट बचाने पर रहेगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब दोनों दलों ने रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है।
Created On :   22 May 2026 12:53 PM IST







