MP News: भिंड में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत 25 घायल, गायों को बचाने के चलते हुआ हादसा

भिंड में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत 25 घायल, गायों को बचाने के चलते हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, पिकअप की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होने का अनुमान है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। इनको बचाने कीकोशिश में पिकअप चालक ने वाहन को मोड़ा जो सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा गोहद के छीमका गांव के पास होना बताया जा रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक तेजी से चल रही पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, पिकअप की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होने का अनुमान है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। इनको बचाने की कोशिश में चालक ने पिकअप को मोड़ा जो सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम करने आए थे। काम पूरा होने के बाद वे पिकअप से अपने गांव लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। लेकिन रात के सफर में छीमका गांव के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक, हादसे में 8 मजदूरों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और मृतकों एवं घायलों की पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से लौट रहे मजदूर सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मिले प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार-मंगलवार की देर रात करीब एक बजे हुआ।

Created On :   18 Aug 2026 10:18 AM IST

Tags

Next Story