मध्य प्रदेश चुनाव 2023: पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव का आरोप, डबल इंजन भाजपा सरकार ने गरीबों को बार बार कुचला

पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव का आरोप, डबल इंजन भाजपा सरकार ने गरीबों को बार बार कुचला

डिजिटल डेस्क, खरगोन/भोपाल। पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के 18 वर्षीय कुशासन में गरीबों को उनका हक और अधिकार नहीं मिला। इन लोगों ने गरीबी की मार के साथ महंगाई की डबल मार सही। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को अपने डबल इंजन से बार बार कुचला और दमन किया है। गरीबों को उनका हक, अधिकार और न्याय दिलाने के लिये भाजपा के डबल इंजन की सरकार से मुक्ति पाना होगी। इसलिये कांग्रेस के हाथ मजबूत करे। क्योंकि कांग्रेस का हाथ हमेशा गरीबों के साथ रहा है।

मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे अरूण यादव ने आज बुधवार को कसरावद में अपने छोटे भाई कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव के समर्थन में जनसंपर्क कर विभिन्न वार्डों में नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों को भी सम्बोधित किया। अरूण यादव ने कहा कि मप्र में गरीबों को मिलने वाला लाखों क्विंटल राशन भाजपा के लोग खा गये। फर्जी राशन कार्डों के कारण योग्य परिवारों को राशन नहीं मिला। ऐसे पात्र परिवार खाने के अधिकार से वंचित हो गए।

कांग्रेस के राज में गरीब भूखा नहीं सोयेगा

काग्रेस के किसान, सहकारी और पिछड वर्ग के वरिष्ठ नेता अरूण यादव ने कसरावद में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबों को वचन दिया है कि उन्हें उनका हक और अधिकार दिलाएंगे। कांग्रेस के राज में उनके साथ न्याय होगा। कांग्रेस पार्टी की सरकार गरीबों को घर पहुॅच राशन की सुविधा उपलब्ध करायेगी। गरीबों को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था करेंगे। साथ ही गरीबों को आटा, दाल, तेल और शक्कर का देवभोग राशन कीट भी प्रदान करेंगे। कांग्रेस के राज में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोयेगा।

Created On :   8 Nov 2023 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story