- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पीएम मोदी की ईधन बचाने की अपील का...
MP News: पीएम मोदी की ईधन बचाने की अपील का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर ने किया अनुसरण, ई-स्कूटी से पहुंचे मंत्रालय, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहरा गया है। कई देशों तक ईधन की सप्ताई नहीं हो पा रही है। भारत पर भी इस संकट का खतरा मंडराता जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की है। उनकी इस अपील का मध्यप्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर ने अनुसरण किया है।
यह भी पढ़े -विजय शाह के बहाने एमपी में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,मोहन सरकार में नए चेहरों को मिल सकता है मौका, कुछ मंत्रियों की कुर्सी खतरे में
ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे
मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर मंगलवार को ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे। ऐसा करके उन्होंने ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनता को दिया। उन्होंने कहा, 'मैं पीएम की अपील का स्वागत करता हूँ और में पालन कर रहा हूँ। मेरा सभी से निवेदन है कि वे भी पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करें। ऐसा करने से विदेश पर हमारी निर्भरता भी कम होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।'
यह भी पढ़े -अब खुले जंगल में घूमेंगे और 2 चीते, CM डॉ. मोहन यादव कहा - 'प्रोजेक्ट चीता' में रोज कीर्तिमान रच रहा एमपी
देखें VIDEO...
Created On :   12 May 2026 4:50 PM IST












