MP News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, 2011 बैच के ओमप्रकाश सनोडिया को सिंहस्थ मेला में मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, 2011 बैच के ओमप्रकाश सनोडिया को सिंहस्थ मेला में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2011 बैच के राज्य अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया को सीईओ जिला पंचायत से हटाकर उज्जैन सिंहस्थ मेला का अपर मेला अधिकारी , 2008 बैच के नरोत्तम को हरदा, अखिलेश को धार, सुरभि तिवारी को विदिशा, शैलेंद्र सिह को दतिया, सपना त्रिपाठी को सतना जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया

Digital Desk |  डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। जिनमें 5 अधिकारियों को अलग -अलग 5 जिला पंचायतों में सीआईओ की जिम्मेदारी मिली है।


इनमें 2008 बैच के नरोत्तम प्रसाद भार्गव को मु्ख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण से सीईओ जिला पंचायत हरदा, अखिलेश कुमार जैन ,अपर कलेक्टर जिला गुना को सीईओ जिला पंचायत धार, सुरभि तिवारी उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल से सीईओ जिला पंचायत विदिशा, जबकि 2011 बैच के शैलेंद्र सिह को सतना से दतिया जिला पंचायत का सीईओ , जबकि 2012 बैच की सपना त्रिपाठी अपर कलेक्टर रीवा को सतना जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। 20111 बैच के राज्य अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया को सीईओ जिला पंचायत से हटाकर उज्जैन सिंहस्थ मेला का अपर मेला अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।



Created On :   5 Sept 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story