ट्विशा शर्मा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई करेगी CJI की स्पेशल बेंच, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल पहुंची दिल्ली AIIMS की टीम

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई करेगी CJI की स्पेशल बेंच, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल पहुंची दिल्ली AIIMS की टीम
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच मामले में सुनवाई करेगी। कोर्ट की तरफ से मामले की गंभीरता को देखते हुए तारीख निश्चित की गई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली इस स्पेशल बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी होंगे। उधर, ट्विशा का पति समर्थ भोपाल पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने उसे शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया।

कोर्ट ने समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड में सौंपा

भोपाल जिला अदालत ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी है। इसके साथ ही उसका पासपोर्ट रद्द करने का भी आदेश दिया है। समर्थ के वकील ने इस पर कहा है कि पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद हम उनकी जमानत के लिए अप्लाई करेंगे।

भोपाल पहुंची एम्स की टीम

कल यानि रविवार को ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम होगा, इसके लिए दिल्ली एम्स की टीम भोपाल पहुंच गई है। चार सदस्यों वाली टीम अपने साथ हाईटेक इक्विपमेंट लाई है। बता दें कि 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके घर में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ट्विशा के ससुराल वालों ने जहां इसे आत्महत्या बताया, तो वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

उधर, भोपाल अदालत में ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

Created On :   23 May 2026 11:12 PM IST

Tags

Next Story