चिलचिलाती गर्मी से भोपालियों को राहत, झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम
By - Bhaskar Hindi |14 Jun 2025 6:33 PM IST
भोपाल में बीते कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान थे। लेकिन अब लगता है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। भोपाल में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले 2 दिन यानी, 15-16 जून को मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा।
Created On :   14 Jun 2025 6:32 PM IST
Next Story