10 करोड़ के कर्ज के चक्कर में लग गया 1 करोड़ का चूना

1 crore was lost in the matter of loan of 10 crores
10 करोड़ के कर्ज के चक्कर में लग गया 1 करोड़ का चूना
नागपुर 10 करोड़ के कर्ज के चक्कर में लग गया 1 करोड़ का चूना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे जिले में एक गांव के एक डॉक्टर और उसके तीन साथियों से चेन्नई की एक कंपनी ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये का कर्ज देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित डोंबिवली के पास सोनारपाड़ा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डॉ हर्षवर्धन ठाकुर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कंपनी और उसके निदेशक एवं अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

शिकायत में पीड़ित ने कहा कि दिसंबर 2020 में कंपनी व अन्य आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने पीड़ित से कई किस्तों में 82.50 लाख रुपये लिए, लेकिन कभी कर्ज की व्यवस्था नहीं की। पीड़ित द्वारा कंपनी से विरोध करने पर कंपनी ने उसे 30.30 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने तीन अन्य लोगों को भी इसी तरह से धोखा दिया और कुल 1,08,60,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। 

Created On :   25 Feb 2023 7:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story