नागपुर विभाग में एक महीने में 12 करोड़ की टिकटें रद्द

12 crore tickets canceled in a month in Nagpur department
नागपुर विभाग में एक महीने में 12 करोड़ की टिकटें रद्द
यात्री परेशान नागपुर विभाग में एक महीने में 12 करोड़ की टिकटें रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  गत डेढ़ महीने से दपूम रेलवे व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस कारण नागपुर स्टेशन व नागपुर विभाग से जाने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियों को अचानक रद्द कर दिया है। ऐसे में इन गाड़ियों की टिकटें निकालने वाले यात्रियों को ऐन समय पर टिकट रद्द करनी पड़ी है। 

ज्यादा कैंसिलेशन नागपुर रेलवे स्टेशन से : मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत टिकट रद्दीकरण का आंकड़ा देखा जाए तो केवल अगस्त माह में ही 1 लाख 61 हजार 8 सौ 80 पैसेंजर ने टिकटें रद्द कर रेलवे की तिजोरी से 12 करोड़ 68 लाख 1 हजार 4 सौ 29 रुपये रीफंड लिया है। इसमें सबसे ज्यादा कैंसिलेशन नागपुर रेलवे स्टेशन से हुआ है। 1 लाख 16 हजार 7 सौ 33 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कर 9 करोड़ 85 लाख रुपए से ज्यादा का रीफंड लिया है। 

कुछ दूरी पर ब्लॉक लिए जा रहे हैं
थर्ड व फोर्थ लाइन के कार्य के अलावा कई स्टेशनों की री-मॉडलिंग हो रही है। ऐसे में नागपुर से मुंबई जाने वाली लाइन, नागपुर से हावड़ा जाने वाली व नागपुर से दिल्ली लाइन पर कुछ दूरी पर ब्लॉक लिए जा रहे हैं। यह ब्लॉक 10 से 15 दिनों का है। ऐसे में मुख्य गाड़ियों को रद्द करने के अलावा रेलवे के पास कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में इन गाड़ियों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों के पास भी टिकट कैंसिल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा है।

यात्रियों को हो रही परेशानी  : रेलवे गाड़ियों में कंफर्म टिकट मिलने के उद्देश्य से कई यात्री 2 से 3 महीने पहले ही टिकटें बनाकर रखते हैं। उपरोक्त मामले में भी यही हुआ। कई यात्रियों ने अगस्त में कंफर्म टिकटें ली थी। ऐन वक्त पर गाड़ियों के रद्द होने से परेशानी बढ़ी है। मजबूरण अनेक यात्रियों को टिकटें रद्द करनी पड़ी है।
 

Created On :   6 Sep 2022 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story