गुजरात भेजे जाएंगे विदर्भ के 13 हाथी

13 elephants of Vidarbha will be sent to Gujarat
गुजरात भेजे जाएंगे विदर्भ के 13 हाथी
ट्रस्ट करेगा देखरेख  गुजरात भेजे जाएंगे विदर्भ के 13 हाथी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ के ताड़ोबा, गड़चिरोली, कमलापुर व पातानिल के 13 हाथियों को गुजरात के जामनगर भेजने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। यह जानकारी प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) युवराज एस. ने दी है। उन्होंने कहा कि कैंप में रखे गए हाथियों की अच्छी व्यवस्था के लिए वन विभाग कटिबद्ध है। इसके लिए तज्ञ व इस क्षेत्र की मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्था की मदद ली जा रही है।

कमलापुर के 8 हाथियों में से 4 हाथियों के पूरे जीवनकाल के लिए नई व्यवस्था राधे कृष्ण टेंपल एलिफैंट वेलफेयर ट्रस्ट को दी जा रही है। इस ट्रस्ट ने कमलापुर में निर्माण की जाने वाली सुविधाओं का व्यवस्थापन करने की अनुमति दी है, साथ ही इस सुविधा के लिए लगने वाला खर्च खुद करने की तैयारी दिखाई है। इससे स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार का अवसर भी मिलने वाला है।  कमलापुर के हाथियों के अलावा पातानिल ताड़ोबा के वृद्ध अप्रशिक्षित व छोटे बच्चे कुल 13 हाथियों को भी आगे के जीवन के लिए व योग्य देखरेख के लिए जामनगर स्थित राधे कृष्ण टेंपल एलिफैंट वेलफेयर ट्रस्ट को भेजा जा रहा है। इन हाथियों को किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में उपयोग नहीं किया जाएगा, न ही प्राणी संग्राहलय में भेजा जाएगा। इन हाथियों के पूरे जीवनकाल की जिम्मेदारी ट्रस्ट ने ली है।

Created On :   12 May 2022 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story