मप्र मे प्रशासनिक सर्जरी जारी, 16 IAS के तबादले, 6 जिलों के बदले कलेक्टर

16 IAS officers transferred including collector of 6 districts
मप्र मे प्रशासनिक सर्जरी जारी, 16 IAS के तबादले, 6 जिलों के बदले कलेक्टर
मप्र मे प्रशासनिक सर्जरी जारी, 16 IAS के तबादले, 6 जिलों के बदले कलेक्टर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रशासनिक फेरबदल जारी है। मंगलवार को राज्य सरकार ने 16 IAS अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े समेत छह कलेक्टरों को बदला गया है। वहीं भोपाल नगर निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया और सतना नगर निगम कमिश्नर प्रवीण सिंह का भी तबादला किया गया है। 

किन-किन अफसरों का हुआ तबादला?

  • इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन भोपाल का मिशन संचालक बनाया गया है।
  • उमरिया कलेक्टर मालसिंह भयडिया को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
  • एमपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के संचालक उमेश कुमार को बुरहानपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
  • उच्च शिक्षा संचनालय भोपाल के अपर संचालक जगदीश चंद्र जटिया को मण्डला कलेक्टर बनाया गया है।
  • नीमच कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया है।
  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के संचालक प्रबल सिपाहा को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है।
  • सागर संभाग के अपर आयुक्ट (राजस्व) अमरपाल सिंह को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है।
  • मण्डला केलेक्टर अनय द्विवेदी को मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
  • राजगढ़ जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
  • टीकमगढ़ कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
  • मंत्रालय में उप सचिव सौरव कुमार सुमन को टीकमगढ़ कलेक्टर बनाया गया है।
  • मंत्रालय में उप सचिव बी विजय दत्ता को भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है।
  • इंदौर जिले की अपर कलेक्टर निधि निवेदिता को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है।
  • सतना नगर निगम कमिश्नर प्रवीण सिंह को सिवनी कलेक्टर बनाया गया है।
  • देवास जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव रंजन मीना को नीमच कलेक्टर बनाया गया है। 

 

इससे पहले गुरुवार को 42 IAS अफसरों के तबादले कर दिए गए थे। जिसमें 26 जिलों के कलेक्टर शामिल थे। वहीं  बुधवार को भी कमलनाथ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये थे। इस फेरबदल में अशोक वर्णवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वर्णवाल लोक सेवा प्रबंधन के प्रमुख सचिव भी होंगे। उनके अलावा प्रमोद अग्रवाल को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रमुख सचिव, विवेक अग्रवाल को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रमुख सचिव, हरिरंजन राव को पर्यटन विभाग का प्रमुख सचिव, रेनू तिवारी को संस्कृति विभाग का सचिव और पी नरहरि को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है।

इससे पहले, राज्य सरकार ने छिंदवाड़ा एसपी अतुल सिंह को हटाकर मनोज राय को छिंदवाड़ा एसपी बनाए जाने का आदेश जारी किया था। रीवा कमिश्नर महेश चौधरी को भी हटाया गया था। उन्हें मंत्रालय में ओएसडी का प्रभार दिया गया है। वहीं शहडोल कमिश्नर जेके जैन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। कमलनाथ ने सीएम बनने के बाद तीन बड़े पदों पर नई नियुक्ति भी की थी। उन्‍होंने राजेन्द्र तिवारी को एमपी का महाधिवक्ता और अजय गुप्ता को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया था। इसके अलावा शशांक शेखर भी अतिरक्त महाधिवक्ता बनाए गए हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सागर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा था कि, "जो भी सरकारी कर्मचारी सही काम नहीं करता और बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर घूमता है 11 दिसंबर के बाद उन सबकी गिनती की जाएगी, इसलिए याद रखें कमलनाथ की चक्की देर से चलती है पर बहुत बारीक पीसती है। कमलनाथ को यह तमाम फैसले 29 दिसंबर तक ही लेने होंगे। क्योंकि इसके तुरंत बाद मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू हो रहा है और उसके बाद आला अफसरों को चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना नहीं हटाया जा सकेगा। 


 

Created On :   25 Dec 2018 8:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story