8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता: चौथे दिन इन टीमों को मिली सफलता

16 matches played in Junior hockey championship bhopal
8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता: चौथे दिन इन टीमों को मिली सफलता
8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता: चौथे दिन इन टीमों को मिली सफलता
हाईलाइट
  • प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को बी डिवीजन बालिका वर्ग में खेले गए पहले मैच में मणिपुर हॉकी ने पाण्डूचेरी को 23-0 से हराकर एक तरफा जीत हासिल की।
  • बालक वर्ग में हॉकी कर्नाटक
  • आन्ध्र प्रदेश
  • बिहार
  • बंगाल और बेंगलूरू की टीमों ने जीत हासिल की तो वहीं बालिका वर्ग में तेलंगाना
  • राजस्थान
  • गोवा
  • मणीपुर
  • केरला और आन्ध्र प्रदेश की टीमें जीती।
  • राजधानी में खेली जा रही 8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी में खेली जा रही 8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को बालिका वर्ग में 8 और बालक वर्ग में 6 मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में हॉकी कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, बंगाल और बेंगलूरू की टीमों ने जीत हासिल की तो वहीं बालिका वर्ग में तेलंगाना, राजस्थान, गोवा, मणीपुर, केरला और आन्ध्र प्रदेश की टीमें जीती। 

बालिका वर्ग में जीती ये टीमें
प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को बी डिवीजन बालिका वर्ग में खेले गए पहले मैच में मणिपुर हॉकी ने पाण्डूचेरी को 23-0 से हराकर एक तरफा जीत हासिल की। इसके बाद हुए अन्य मुकाबलों में केरला हॉकी ने हिमाचल को 3-0 से, हॉकी आन्ध्र प्रदेश ने मध्य भारत को 7-0 से, हॉकी राजस्थान ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात हॉकी अकादमी को 3-1 से, तेलंगाना हॉकी ने बंगाल हॉकी एसोसिएशन को 1-0 से, गोवा हॉकी ने बंगाल हॉकी एसोसिएशन को 2-0 से हराया। हॉकी बिहार और आसाम के मध्य खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। जम्मू एण्ड कश्मीर की अनुपस्थित में मध्य प्रदेश की टीम को वॉक-ओवर मिला।

बालक वर्ग में इन्हें मिली जीत
इसी तरह बालक वर्ग में सोमवार खेले गए मुकाबलों में हॉकी कर्नाटक ने नामधारी एकादश को 4-3 से, हॉकी आन्ध्र प्रदेश ने त्रिपुरा हॉकी को 14-0 से, हॉकी बिहार ने गोवा हॉकी को 11-1 से, बंगाल हॉकी एसोसिएशन ने हॉकी मिजोरम को 5-0 से और बेंगलूरू हॉकी एसोसिएशन ने हॉकी गुजरात को 12-1 से परास्त किया। केरला हॉकी और विदर्भ हॉकी एसोसिएशन के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से बराबरी पर रहा।

आज के मैच
प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार 24 अप्रैल को बालिका वर्ग में सुबह 7.00 बजे से ऐशबाग स्टेडियम पर बंगाल हॉकी एसोसिएशन विरूद्ध आन्ध्रा हॉकी एसोसिएशन, 8.30 बजे मणीपुर हॉकी विरूद्ध गुजरात हॉकी और 10.00 बजे बैगलूरू हॉकी एसोसिएशन विरूद्ध विदर्भ हॉकी एसोसिएशन के मध्य मैच खेले जाएगें। इसी तरह बालक वर्ग में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर सुबह 9.30 बजे हॉकी उत्तराखण्ड विरूद्ध हॉकी अंडमान-निकोबार, ऐशबाग स्टेडियम पर 3.00 बजे हॉकी मध्यप्रदेश विरूद्ध आन्ध्रा हॉकी एसोसिएशन, 4.30 बजे स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ गुजरात हॉकी अकादमी विरूद्ध हॉकी हिम और शाम 6.00 बजे आसाम हॉकी विरूद्ध पंजाब नेशनल बैंक के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। 

Created On :   23 April 2018 6:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story