कन्हान क्षेत्र में गाज गिरने से 2 की मौत, 1 घायल

2 killed, 1 injured in nagpur  Kanhan area
कन्हान क्षेत्र में गाज गिरने से 2 की मौत, 1 घायल
हादसा कन्हान क्षेत्र में गाज गिरने से 2 की मौत, 1 घायल

डिजिटल डेस्क,  कन्हान/कामठी, नागपुर। कन्हान क्षेत्र में बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। शाम करीब 4.30 बजे कन्हान पुलिस स्टेशन अंतर्गत निलज शिवार में कई खेतों में धान बुआई का कार्य शुरू था। अचानक एक खेत में काम कर रही महिलाओं पर बिजली गिरने से निजल निवासी नंदाबाई रामकृष्ण खंडाते की मौत हो गई। वही रेखा मुकेश चौधरी (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक नंदाबाई का शव पोस्टमार्टम के लिए कामठी उपजिला अस्पताल ले जाया गया। रेखा चौधरी का इलाज कन्हान के एक निजी अस्पताल में जारी है। उसके तुरंत बाद 4.45 बजे महामार्ग पर स्थित बोर्डा टोल नाके के पास खेतों में धान बुआई का कार्य कर रहे आजनी निवासी राधेलाल भीमराव डहारे (25) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक राधेलाल का शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कामठी रवाना किया गया।
 

Created On :   5 Aug 2022 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story