सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 20 साल की जेल

By - Bhaskar Hindi |31 Jan 2023 3:57 PM IST
नागपुर सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 20 साल की जेल
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के 2 दोषियों को नागपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने 20 वर्ष जेल और प्रत्येक को 4600 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी का नाम शमशाद अंसारी रफीक अंसारी (21) और बबलू मोहन कटोते (21, दोनों निवासी विश्वास नगर) है। यह घटना जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र की है। आरोपी पीड़ित युवती को पहले अपने दोपहिया वाहन पर बैठा कर गोरेवाड़ा जंगल में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जरीपटका पुलिस ने दोनों पर भादवि और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में सभी पक्षों को सुनकर कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है।
Created On :   31 Jan 2023 3:57 PM IST
Next Story