नागपुर एयरपोर्ट से 3 उड़ानें रद्द, 5 लेट

3 flights canceled from Nagpur airport, 5 late
नागपुर एयरपोर्ट से 3 उड़ानें रद्द, 5 लेट
परेशानी नागपुर एयरपोर्ट से 3 उड़ानें रद्द, 5 लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार 29 मार्च को आने-जाने वाले विमानों की 3 उड़ानें रद्द रहीं, जबकि 5 उड़ानें विलंब से गंतव्य पर पहुंचीं। तड़के 4.10 बजे शारजाह से आने वाली एयर अरेबिया की उड़ान संख्या जी-9 415, सुबह 7.50 बजे मुंबई से आने वाली गो-फॅर्स्ट की उड़ान संख्या जी-8 2601 व सुबह 4.50 बजे शारजाह जाने वाली एयर अरेबिया की उड़ान संख्या जी-9 416 रद्द हो गईं। इसी तरह, मंगलवार की सुबह 10.15 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 6135 15 मिनट विलंब से नागपुर पहुंची, जबकि सुबह 7.55 बजे नागपुर से मंुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआय-3628 18 मिनट विलंब से, दोपहर 3.30 बजे मंुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 6207 20 मिनट विलंब से, दोपहर 3.35 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 6192 15 मिनट विलंब से व दोपहर 3.45 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ 7137 18 मिनट विलंब से पहुंची। 

Created On :   30 March 2022 2:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story