सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे 30 हजार मास्क

30 thousand masks are inmates in Central Jail
 सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे 30 हजार मास्क
 सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे 30 हजार मास्क

डिजिटल, नागपुर। उपराजधानी की सेंट्रल जेल में बंद कैदियों और आरोपियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल के कैदियों को जेल में बन रहे मास्क दिए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर की सेंट्रल जेल के कैदी करीब 30 हजार मास्क तैयार कर रहे हैं। यह मास्क कई शासकीय कार्यालयों और पूर्व विदर्भ की कुछ जेलों में भेजे जाएंगे। पूर्व विदर्भ की कुछ जेलों में फिलहाल मास्क की सुविधा नहीं के बराबर है। नागपुर की सेंट्रल जेल में सिलाई विभाग के कारखाने में 15 कैदी करीब 30 हजार मास्क बनानेवाले हैं। यह कैदी अब तक करीब 5 हजार मास्क बना चुके हैं। कैदियों द्वारा बनाए गए करीब 1500 मास्क नागपुर के करीब 25 शासकीय अस्पतालों में कर्मचारियों को वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें सामाजिक न्याय विभाग, नागपुर सत्र न्यायालय, आदिवासी विकास विभाग, परिवार अदालतों और कई अन्य सरकारी कार्यालय शामिल है ।

 सूत्रों के अनुसार नागपुर की सेंट्रल जेल के अलावा अमरावती और भंडारा की जेल में भी मास्क बनाए जाने का कार्य शुरू है। एक कैदी एक दिन में सैकड़ों मास्क बना रहा है। यह सब कपडे़ से बनाए जा रहे हैं। नागपुर की जेल के इन कैदियों द्वारा बनाई गए सैकड़ों मास्क अब तक जेल परिसर में बनी वस्तु प्रदर्शनी कक्ष से बिक चुके हैं। कोरोनावायरस महामारी के दौरान मास्क की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए  नागपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने आवश्यक सुरक्षा के तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए इन मास्क का निर्माण शुरू कर दिया है। जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने कहा कि जेल के सिलाई विभाग में काम करने वाले कैदी हर दिन सैकड़ों मास्क बनाते हैं और इन्हें राज्य की कई जेलों और सरकारी विभागों में सप्लाई किया जाता है।

उन्होंने बताया कि चंद्रपुर जिला जेल में कम से कम 300 मास्क की आपूर्ति की गई थी, जबकि 200 को भेजा गया है। विदर्भ की कुछ जेलों में मास्क तो बनाया जा रहा है लेकिन उनकी ओर से भी मास्क की मांग की जा रही है। यही कारण है कि करीब 30 हजार मास्क नागपुर की जेल में बननेवाला है। यह कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राणघातक संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों ने जेल परिसर में एहतियाती कदम उठाए हैं। कैदियों को एंटीसेप्टिक साबुन उपलब्ध कराया है। जेल के सभी कर्मचारी मास्क पहनते हैं और सैंसिटर्स का इस्तेमाल करते हैं। कैदियों के रिश्तेदारों की मुलाकात पर फिलहाल रोक लगाई जा चुकी है।

 जेल में जेल मे मास्क बनाने का कार्य जारी
जेल में कैदी मास्क बना रहे हैं। इन कैदियों द्वारा सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखकर मास्क को तैयार किया जा रहा है। उनके साथ मास्क बनाने वाले विशेषज्ञ भी जुडकर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें बकायदा प्रशिक्षित किया गया। वह खुद सुरक्षित रहकर मास्क बना रहे हैं।

-अनूप कुमरे, अधीक्षक, सेंट्रल जेल , नागपुर

Created On :   31 March 2020 2:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story