राज्य में भरे जाएंगे के शिक्षकों के 30 हजार रिक्त पद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में शिक्षकों के 30 हजार पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को स्तरिय बनाने के लिए रिक्त पदों को भरा जाएगा। केंद्र प्रमुखों के रिक्त पदों को भी भरने का काम शुरू है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सिंधुदुर्ग के वेंगुर्ला में महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति के महाअधिवेशन को संबोधित किया। इस मौके पर राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षक पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कई सालों से कर रहे हैं। शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर सरकारसकारात्मक तरीके सेबीच का रास्ता निकालेगी। पुरानी पेंशन योजना लागू करने से पहले कानूनी, आर्थिक और तकनीकी मुद्दों का अध्ययन किया जाएगा। क्योंकि पुरानी पेंशन योजना लागू करने से राज्य पर पड़ने वाले दूरगामी परिणाम के बारे में भी विचार करना होगा।राज्य की सरकार साहसी फैसले लेती है। इसलिए सरकार किसी भी मुद्दे को नहीं टालेगी। सरकार हर मुद्दे का सामना करेगी। चंद्रपुर के स्कूल कि चर्चा मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रपुर के पालडोह में स्कूल 365 दिन चलता है। तोरणमाल के स्कूल को आदर्श आवासीय स्कूल का पुरस्कार घोषित मिला है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के इंडेक्स में एक हजार अंक में से महाराष्ट्र को 928 अंक मिला है। इससे महाराष्ट्र देश में पहले क्रमांक पर है।
Created On :   16 Feb 2023 7:49 PM IST