नागपुर में पहले दिन चली 40 बसें, दौड़ेंगी और 150 बसें

40 buses plying on Nagpur on day one, will run and 150 buses
नागपुर में पहले दिन चली 40 बसें, दौड़ेंगी और 150 बसें
नागपुर में पहले दिन चली 40 बसें, दौड़ेंगी और 150 बसें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के कारण मार्च महीने में बंद हुई ‘आपली बस’ सेवा पुन: शुरू की गई। 219 दिन के अंतराल के बाद यह सेवा शुरू की गई। मनपा ने फिलहाल 150 बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में पहले दिन 40 बसें उतारी गईं। सोमवार से संख्या 90 की जाएगी। यात्रियों का प्रतिसाद मिलने पर 2-3 दिन बाद 150 करने की जानकारी मनपा परिवहन समिति सभापति नरेंद्र (बाल्या) बोरकर ने दी।

सबसे ज्यादा बर्डी से हिंगना तक 15 बसों का संचालन
मनपा परिवहन समिति ने एक महीने पहले ही आपली बस चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण अमल नहीं किया गया। नगरसेवक तथा राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का दबाव बढ़ने पर बुधवार से आपली बस के संचालन का निर्णय लिया गया। पहले दिन बर्डी-हिंगना के बीच 15, बर्डी-बुटीबोरी 9, बर्डी-खापरखेड़ा 3, पीपला फाटा-हजारी पहाड़ 5, पारडी- जयताला के लिए 8 बसें चलाईं गईं। सभी मार्ग पर बसें खाली ही चलीं।  पहला दिन रहने से अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिलने की प्रतिक्रिया मनपा परिवहन समिति सभापति ने दी है।

Created On :   29 Oct 2020 4:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story