एसटी कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए 550 करोड़ मंजूर

By - Bhaskar Hindi |4 Aug 2020 4:26 PM IST
एसटी कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए 550 करोड़ मंजूर
डिजिटल डेस्क,मुंबई। प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों के वेतन के लिए 550 करोड़ रुपए मंजूर किया है। इससे कोरोनाकाल में वेतन से वंचित रहने वाले एसटी कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसटी कर्मचारियों के वेतन के लिए 550 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया गया। मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। परब ने कहा कि एसटी कर्मचारियों को जल्द ही वेतन दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री पवार की मौजूदगी में हुई बैठक में परिवहन राज्य मंत्री सतेज पाटील भी मौजूद थे।
Created On :   4 Aug 2020 4:25 PM IST
Next Story