कर्फ्यू के बीच 8 लोग घर से भागे, परिजनों ने ली पुलिस की शरण

8 people escaped from Nagpur amid curfew
कर्फ्यू के बीच 8 लोग घर से भागे, परिजनों ने ली पुलिस की शरण
कर्फ्यू के बीच 8 लोग घर से भागे, परिजनों ने ली पुलिस की शरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कर्फ्यू के बीच शहर से 8 लोग संदिग्ध स्थिति में गायब हो गए हैं। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आखिरकार कर्फ्यू के बीच यह लोग कहां गायब हो गए, यह बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन के सामने खड़ा हो गया है। उधर इनके परिजन काफी परेशान हैं। गुमशुदगी के मामले कपिल नगर, कलमना और कोराडी थाने में दर्ज किए गए हैं। बालक सुधारगृह के संदिग्ध स्थिति में गायब हुए लोगों में से 21 और 22 वर्ष की दो युवतियां, एक 45 वर्ष की महिला, भंडारा जिले के पवनी का प्रमोद कुमरे और सुधारगृह के चार बालक शामिल हैं। यह लोग बगैर किसी को कुछ बताए अपने-अपने निवास से भाग गए हैं। खोजबीन के बाद भी इनका कोई पता नहीं चल पाया, तब परिजनों ने इसकी सूचना संबंधित थानों को दी है। पुलिस के प्रयासों को भी इस मामले में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

शहर की सीमाएं सील हैं
उल्लेखनीय है कि, कोरोना संक्रमण के कारण नागपुर समेत समूचे राज्य को लॉकडाउन है। लॉकडालन के बीच शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। घर से बाहर निकलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शहर-जिले की सीमाएं सील हैं। शहर से बाहर जाने के रेल-बस, निजी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। बावजूद इन लोगों का अचानक गायब हो जाने से पुलिस के सामने अब इनको ढूंढने की चुनौती खड़ी हो गई है। लॉकडाउन के कारण पुलिस पहले ही पूरी तरह व्यस्त है। गुमशुदा लोगों के परिजन परेशान हैं।

शहर में ही छिपे हो सकते हैं
शहर व जिले की सभी सीमाएं सील होने के कारण कयास लगाया जा रहा है कि, गुमशुदा सभी आठ लोग शहर में ही कहीं छिपे हुए हो सकते हैं। पुलिस यदि सीसीटीवी फुटेज खंगालती है

गुमशुदा में 2 युवती, 1 युवक, 1 महिला व 4 बालक शामिल

Created On :   28 March 2020 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story