कोल्ड स्टोरेज शुरू करने का झांसा देकर गुजरात के व्यापारी से 85 लाख की धोखाधड़ी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कोल्ड स्टोरेज शुरू करने का झांसा देकर गुजरात के व्यापारी से 85 लाख की धोखाधड़ी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुजरात के एक व्यापारी को कोल्ड स्टोरेज शुरू करने के लिए 50 करोड़ रुपए की इक्विटी बांड दिलाने का झांसा देकर नागपुर व मुंबई के एक गिरोह ने उसके साथ  85 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। करीब 2 साल जांच चलने के बाद अजनी थाने में 4 नवंबर को प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सूत्रधार सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हनुमान नगर में बैठक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कपलगंज, गुजरात निवासी परेश हरगोविंद सिंह पटेल (57) को 3 वर्ष पहले नागपुर में कोल्ड स्टोरेज शुरू करना था। इसके लिए उन्हें करीब 50 करोड़ की जरूरत थी। वर्ष 2018 में उनकी  शब्बीर भाई से पहचान हुई। 15 जून 2018 को शब्बीर के साथ परेश पटेल नागपुर आए। शब्बीर ने अजनी क्षेत्र के हनुमाननगर इलाके में मुकेश ताराचंद गांधी (48) प्लाॅट नंबर 47, भगवती नगर, नागपुर, प्रमोद उर्फ पप्पू कृष्ण कुमार अवस्थी  जगनाड़े चौक, सुलतान और मेहंदी सिंह सत्ता सिंह  मुंबई निवासी के साथ बैठक कराई। यहां 50 करोड़ के इक्विटी बांड उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

3 % कमीशन  बैठक में एक करोड़ रुपए खर्च होने की बात परेश को बताई गई। साथ ही, आरोपियों ने 3 प्रतिशत कमीशन की मांग की। कमीशन के रूप में प्राथमिक तौर पर 50 लाख रुपए नकदी और 40 लाख रुपए आरटीजीएस से मंगाने की बात हुई। परेश ने 85 लाख रुपए दे दिए।

सूत्रधार सहित दो गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सूत्रधार मुकेश गांधी और पप्पू अवस्थी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 9 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मुकेश गांधी का मोबाइल सॉफ्टवेयर का काम है। वह अवस्थी के साथ मिलकर इस तरह के गोरखधंधे में काफी समय से लिप्त है।

Created On :   6 Nov 2020 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story