महाराष्ट्र में 88 प्रतिशत वयस्कों को लग गया टीका

88 percent adults got vaccinated in Maharashtra
महाराष्ट्र में 88 प्रतिशत वयस्कों को लग गया टीका
वैक्सीनेशन महाराष्ट्र में 88 प्रतिशत वयस्कों को लग गया टीका

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  कोरोना महामारी की तीसरी लहर की दहशत के बीच कोरोनारोधी टीके को लेकर महाराष्ट्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य महाराष्ट्र में 88 प्रतिशत वयस्कों को कोविड का टीका लग चुका है। जबकि 58.5 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। वैसे कोरोना की भयावह स्थिति का सामना करने वाले महाराष्ट्र के लिए 88 प्रतिशत वयस्कों को कोरोना का पहला टीका लगना काफी सुखद है। हालांकि भारत अभी सभी वयस्कों को 31 दिसंबर तक कोरोना के टीके की दोनों खुराक देने के शतप्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने में कोसो दूर है। 

महाराष्ट्र में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके तहत 13 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। जिसमें से आठ करोड़ लोगों को कोरोना के टीके की पहली खुराक लगी है। जबकि पांच करोड़ 35 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में 20.13 करोड़ लोगों को टीके लगे हैं। गौरतलब है कि 3 जनवरी 2021से टीके के नए दौर की शुरुआत होगी जिसके तहत 15 से 18 साल के आयु वर्ग के 60 लाख 63 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक भले ही फिलहाल कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ने की आहट सुनाई दे रही है लेकिन उम्मीद है कि साल 2022 में कोरोना महामारी कमजोर हो जाएगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सभी का टीकाकरण करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाए।

स्वास्थ्य व्यवस्था के अध्ययन से जुड़े (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस) सौमित्र घोस के मुताबिक राज्यों को आने वाले समय में यह सुनिश्चित करना होगा कि टीका शहरीय, ग्रामीण व आदिवासी इलाकों में बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। महाराष्ट्र में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर व पुणे जिले में करीब- करीब सभी वयस्कों को कोरोना के टीके की पहली खुराक लग चुकी है। राज्य के 11 जिलों में 90 प्रतिशत जबकि सात जिलों में 80 प्रतिशत व अन्य 15 जिलों 70 प्रतिशत लोगों को कोरोना के टीके का पहला डोज लग चुका है। मुंबई व पुणे में 80 प्रतिशत लोगों को टीके के दोनों डोज लग चुके हैं। राज्य में नांदेड़ ऐसा जिला है जहां अभी सिर्फ 40 प्रतिशत लोगों को भी कोरोना के टीके के दोनों डोज लगे है।

शहर           पहला डोज        दूसरा डोज 
मुंबई           99,56.362      80,48,573
नागपुर        35,79,583      22,92,439
अकोला        11,04891        6,04,748
अमरावती     18,38,088      10,02,883
औरंगाबाद     26,29,275      13,62,497
पुणे              87,11,213       64,12,454

Created On :   1 Jan 2022 2:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story