मनपा की झोली में आए 899 करोड़,पटरी पर लौट रही आर्थिक स्थिति

899 crores in Manpas bag, economic condition returning on track
मनपा की झोली में आए 899 करोड़,पटरी पर लौट रही आर्थिक स्थिति
मनपा की झोली में आए 899 करोड़,पटरी पर लौट रही आर्थिक स्थिति

डिजिटल डेस्क, नागपुर । कोरोना संकट में मनपा की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई थी। केंद्र सरकार से जीएसटी के 600 करोड़ और अन्य सरकारी अनुदान 299 करोड़ कुल 899 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इससे मनपा की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगी। यह बात स्थायी समिति अध्यक्ष विजय झलके ने कही है। उन्होंने कहा कि इस महीने मनपा सदन में बजट पेश किया जाएगा। बजट मंजूर होने के बाद बंद पड़े विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। संपत्ति कर मनपा का स्वनिधि है। इसके अलावा केंद्र सरकार से जीएसटी और राज्य सरकार से विविध सरकारी अनुदान मनपा के आय के स्रोत हैं।

लॉकडाउन में ठप थे सभी व्यवहार :  झलके ने बताया कि  कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन होने पर सभी व्यवहार ठप रहे। मनपा की आय पर भी इसका प्रतिकूल असर हुआ। जीएसटी और सरकारी अनुदान भी प्राप्त नहीं हुआ था। मनपा के पास कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के लिए भी निधि कम पड़ रही थी। अनलॉक होने पर आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हुईं। स्थानीय आर्थिक स्रोत से वसूली भी आने लगी है। अप्रैल से जीएसटी का 600 करोड़ रुपए प्राप्त हुआ है। विविध मदों पर सरकारी अनुदान 299 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। मनपा की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। निधि के अभाव में गत 7 महीने से विकास कार्य ठप है।

Created On :   10 Oct 2020 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story