लेखा-जोखा, जानिए अमरावती के विधायकों ने कहां-कहां खर्च की निधि

Account, know where the MLAs of Amravati spent funds
लेखा-जोखा, जानिए अमरावती के विधायकों ने कहां-कहां खर्च की निधि
स्वास्थ्य पर जोर लेखा-जोखा, जानिए अमरावती के विधायकों ने कहां-कहां खर्च की निधि

डिजिटल डेस्क,अमरावती।  विधायकों को इससे पहले हर वर्ष स्थानीय विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए की निधि दी जाती थी। इसमें से गत वर्ष 50 लाख रुपए कोरोना प्रतिबंधात्मक उपाय योजना पर खर्च करना अनिवार्य था। इस वर्ष विधायक निधि में बढ़ोत्तरी की मांग को देखते हुए इस निधि में 1 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रत्येक विधायक को हर वर्ष 4 करोड़ रुपए की निधि प्राप्त होगी। राज्य विधानसभा में 288 व जबकि विधान परिषद में 62 इस तरह कुल 350 विधायक मौजूद है। इस वर्ष मिली ज्यादातर राशि उपाय योजनाओं के लिए खर्च करने की जानकारी जिले के विधायकों द्वारा सचिवालयों को सौंपी गई है। 

स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास कार्यक्रम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 1 करोड़ रुपए अधिक प्राप्त हुए है। जिसको लेकर 14 अक्टूबर में राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश भी जारी किया गया था। अमरावती जिले के 8 विधायकों की ओर से जो राशि खर्च की गई है। उसका उपयोग सड़क विकास, नाली चौड़ीकरण, सभा मंडप, उद्यान, वाचनालय, जिम व शासकीय स्कूल तथा संगणक विभाग व सांस्कृतिक भवन निर्माण में किया जा सकता है। विकास निधि के तहत प्राप्त हुई राशि में से विधायक देवेंद्र भुयार ने 75 प्रतिशत रकम कोरोना प्रतिबंधात्मक रकम उपाय योजनाओं पर खर्च करने की जानकारी दी है। जिसमें 70 लाख की लागत का ऑक्सीजन प्लांट भी शामिल है। जबकि 18 लाख कीमत की दो रुग्णवाहिकाएं भी शामिल हैं। जबकि 50 लाख की निधि से निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्य किए गए है।  इसी तरह विधायक रवि राणा द्वारा 90 प्रतिशत राशि कोरोना उपाय योजनाओं पर खर्च करने की जानकारी दी गई है। जिसमें वेंटिलेटर व अन्य साधन सामग्री और दवाओं का उल्लेख किया गया है।  विधायक प्रताप अडसड़ को प्राप्त हुई 2 करोड़ 50 लाख की निधि में से उनके द्वारा अब तक 75 प्रतिशत रकम खर्च की गई है। अधिकतर खर्च स्वास्थ्य यंत्रणाओं पर करने की सूचना दी जा रही है। विधायक सुलभा खोडके द्वारा सचिवालय को दी जा रही जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी संपूर्ण राशि प्रतिबंधात्मक उपाय योजनाओं के साथ ही शासकीय अस्पतालों, एम्बुलंेस व स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च की है। 

राज्यमंत्री बच्चू कडू की ओर से भी शत-प्रतिशत निधि प्रतिबंधात्मक कार्यों व निर्वाचन क्षेत्र में पगडंडी मार्ग, मूलभूत विकास योजनाओं व स्वास्थ्य केंद्र विकसित करने की बात की जा रही है। विधायक राजकुमार पटेल को 1 करोड़ की निधि प्राप्त हुई। जिसमें से 66 लाख रुपए कोविड कार्यों पर खर्च किए गए हैं। इसी तरह विधायक बलवंत वानखडे ने 70 प्रतिशत रकम खर्च होने की सूचना दी है। इसमें 58 लाख रुपए ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण तथा अन्य राशि बुनियादी विकास कार्यों पर खर्च की हैं। खर्च के मामले में पालकमंत्री यशोमति ठाकुर सबसे पीछे हैं। उन्होंने विधायक निधि से अब तक 60 प्रतिशत रकम खर्च की है। जिसमें मुलभूत विकास कार्यों व कोरोना प्रतिबंधात्मक उपाय योजनाओं का समावेश है।

Created On :   12 Nov 2021 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story