सुकन्या योजना में 600 लड़कियों के खोले खाते 

Accounts of 600 girls were opened in Sukanya Yojana
सुकन्या योजना में 600 लड़कियों के खोले खाते 
अचलपुर डाक विभाग जिले में प्रथम सुकन्या योजना में 600 लड़कियों के खोले खाते 

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित देश स्तरीय विशेष सुकन्या समृद्धि अभियान अंतर्गत अचलपुर डाक विभाग में जिले में प्रथम क्रमांक हासिल किया है। अचलपुर शहर में सुकन्या गांव यह अभियान दो दिन युध्द स्तर पर चलाया गया।
दो दिन में अचलपुर के जीरो से 10 वर्ष आयु गुट के लगभग 600 लड़कियों के खाते खोले गए। 

समूचे अचलपुर शहर में तथा अचलपुर डाक कार्यालय को जोड़े गए 100 से ज्यादा गांव में यह योजना अमरावती जिलाधिकारी कार्यालय तथा डाक विभाग की ओर से अमल में लाई गई। डाक विभाग ने अचलपुर के सभी आंगनवाड़ी में इस योजना के खाते खोले हैं। इसके लिए प्रवर अधीक्षक डाक घर डॉ. वसुंधरा गुल्हाने, उपअधीक्षक सतीश निकम के मार्गदर्शन में अचलपुर के उप डाकमास्टर रुपेश बेले तथा कर्मचारी दिलीप इंगले, श्रीकांत गिरे, विशाल आकोटकर, ईशाद अहमद, सागर शिरभाते, विपला खोडे, रामेश्वर वडुरकर, अब्दुल रईस, रोशन पाठक, शंकर खडसे आदि ने परिश्रम लिया। 


 

Created On :   23 Feb 2023 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story