अभिनेत्री मंदिरा बेदी पहुंची गुरुकुंज मोझरी

By - Bhaskar Hindi |25 Feb 2023 3:52 PM IST
अमरावती अभिनेत्री मंदिरा बेदी पहुंची गुरुकुंज मोझरी
डिजिटल डेस्क, अमरावती । देश-विदेश में कई जगह दौरा किया लेकिन सही शांति राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के आश्रम में मिली। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के विचार वैश्विक थे और उन्होंने सभी धर्मों के लिए काम किया। यह बात अभिनेता मंदिरा बेदी ने कही। वह तिवसा स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के गुरुकुंज मोझरी आश्रम पर पहुंची थीं। उन्होंने सबसे पहले गुरुकुंज मोझरी में महाराज की समाधि के दर्शन कर प्रार्थना की। साथ ही समाज सुधारक महाराज के विभिन्न सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी ली। आश्रम को देखकर वह प्रसन्न मुद्रा में दिखीं। इस दौरान उनको ग्राम गीता भेंट की गई।
Created On :   25 Feb 2023 3:51 PM IST
Next Story












