नागपुर में बारिश के बाद धूप खिली, घरेलू बादल ही दिलाएंगे राहत

After the rain in Nagpur, the sun shines, only domestic clouds will bring relief
नागपुर में बारिश के बाद धूप खिली, घरेलू बादल ही दिलाएंगे राहत
नागपुर में बारिश के बाद धूप खिली, घरेलू बादल ही दिलाएंगे राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बारिश के बाद सुबह फिर धूप खिल उठी है। सोमवार को दिन भर उमस व गर्मी से परेशान शहरवासियों को शाम को ठंडी हवा का एहसास हुआ। शाम को घरेलू बादल बरसे और माहौल में ठंडक घुल गई। रात का मौसम सुहाना रहा। घरेलू बादल अगले कुछ दिनों तक अपना असर दिखाते रहेंगे, लेकिन उमस से पूरी तरह छुटकारा मिलने की संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी होने के कारण घरेलू बादल अपना असर दिखा रहे हैं। धूप के कारण दिन भर उमस व गर्मी रही। शाम को अच्छी बारिश हुई। रात को ठंडी हवा चली आैर मौसम सुहाना बन गया। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे आैर हल्की बारिश हो सकती हैै। बीच-बीच में बूंदाबांदी जारी रहेगी। इस कारण उसम का सामना करना होगा। मंगलवार को नागपुर से सटे चंद्रपुर व गड़चिरोली जिले में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। जमीन के भीतर की गर्माहट खत्म करने के लिए लगातार रिमझिम बारिश की जरूरत है। लगातार रिमझिम बारिश होने की फिलहाल संभावना नहीं है। बारिश आने के बाद कुछ समय तक जरूर मौसम ठंडा रहता है। 

नागपुर यलो अलर्ट
राज्य की राजधानी मुंबई व मुंबई उपनगर में रेड अलर्ट है, तो उपराजधानी नागपुर में अगले दो दिन तक मौसम का यलो अलर्ट है। मौसम की ठंडक नागपुर से ज्यादा विदर्भ के अन्य जिलों में रहेगी। विदर्भ के अकोला, अमरावती, बुलढाणा, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली व गोंदिया में अच्छी बारिश हो सकती हैै। नागपुर में हल्की बारिश होगी। नागपुर जिले में मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। अच्छे मानसून के संकेत के बावजूद नागपुर से मानो मानसून रूठ गया है। पिछले एक सप्ताह से सिस्टम नहीं बन पा रहा है। स्थानीय स्तर पर मौसम में होने वाले सुधार व परिवर्तन के कारण हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो रही है। कम दबाव का क्षेत्र तैयार नहीं हो पा रहा है। बारिश दगा देने से किसान भी मायूस हो गए हैं। फसल का नुकसान हो सकता है।
 

Created On :   20 July 2021 5:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story