एयर इंडिया की मुंबई उड़ान 18 से नियमित

Air Indias Mumbai Flight 18 regular
एयर इंडिया की मुंबई उड़ान 18 से नियमित
एयर इंडिया की मुंबई उड़ान 18 से नियमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानतल मुंबई की उड़ान शुक्रवार 18 दिसंबर से एयर इंडिया नियमित करने वाला है।  जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का विमान क्रमांक 627 मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 7.55 बजे नागपुर पहुंचता है। वहीं, एयर इंडिया का विमान क्रमांक 628 नागपुर से सुबह 9.10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरता है। पहले यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को थी, लेकिन एयर इंडिया ने 18 दिसंबर से इसे नियमित करने का निर्णय लिया है। नागपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए 7 उड़ानें हैं, जिसमें 5 इंडिगो की, 1 गो एयर की और एक एयर इंडिया की है। 
 

Created On :   16 Dec 2020 4:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story