नोएडा में बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का प्रयास

alleged Attempt To Rape A Girl In Noida
नोएडा में बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का प्रयास
नोएडा में बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के हिंडन विहार कालोनी में रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार की रात कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया। 

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पांच साल की बेटी को उसके पड़ोस में रहने वाला अनंत मालिक नामक व्यक्ति रविवार की रात बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। 

पिता ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को निर्वस्त्र कर उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत कर रहा था कि तभी वह मौके पर पहुंचा। सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज अदलत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


 

Created On :   17 Aug 2020 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story