फरार नगरसेवक के खिलाफ एक और महिला आयी सामने, शादी का झांसा देकर दो बार किया रेप

Another woman filed rape case against absconding corporator
 फरार नगरसेवक के खिलाफ एक और महिला आयी सामने, शादी का झांसा देकर दो बार किया रेप
 फरार नगरसेवक के खिलाफ एक और महिला आयी सामने, शादी का झांसा देकर दो बार किया रेप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वसई-विरार महानगर पालिका के फरार नगर सेवक धनंजय गावडे के खिलाफ एक और महिला ने बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। गावडे बलात्कार, हफ्ता उगाही, कालाधन जैसे मामलों में पहले से आरोपी है। पुलिस को शक है कि फरार गावडे गुजरात में हो सकता है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। गावडे के खिलाफ मुंबई में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने तुलिंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि गावडे ने शादी का झांसा देकर साल 2017 में दो बार उसके साथ बलात्कार किया।

सीनियर इंस्पेक्टर डेनियल बेन ने गावडे के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश की जा रही है। कुछ दिनों पहले ही एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी 34 वर्षीय महिला ने गावडे के खिलाफ बलात्कार के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि गावडे ने साल 2016 में बंदूक की नोक पर धमकाकर उसके साथ रेप किया था। महिला के मुताबिक गावडे ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी थी। 

कुछ महीने पहले ही गावडे के उगाही रैकेट में शामिल होने का खुलासा हुआ था। वसई-विरार में बनने वाली इमारतों के खिलाफ आरटीआई दाखिल कर वह बिल्डरों से अवैध काम को मंजूरी दिलाने का वादा करते हुए सौदेबाजी करता था। इस तरीके से उसने बिल्डरों से लाखों रुपए की वसूली की थी। इलाके में अवैध निर्माणकार्य के खिलाफ आरटीआई हासिल कर उगाही के 16 मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें से सात में गावडे आरोपी है। गावडे पहले शिवसेना का नगरसेवक था। लेकिन उसके खिलाफ वसूली के मामले दर्ज होने के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। मामले दर्ज होने के बाद गावडे अप्रैल से ही फरार है। इससे पहले नोटबंदी के दौरान भी गावडे के पास से करोड़ो रुपए का कालाधन बरामद हुआ था। 

Created On :   10 Oct 2018 2:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story