31 जुलाई तक राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन किए जा सकेंगे!

Applications can be made for the State Level Annual Biodiversity Award-2021 by 31 July!
31 जुलाई तक राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन किए जा सकेंगे!
31 जुलाई तक राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन किए जा सकेंगे!

डिजिटल डेस्क | शिवपुरी मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2021 हेतु 31 अप्रैल 2021 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। कोविड महामारी के कारण कोरोना कर्फ्यू की स्थिति में राज्य जैवविविधता बोर्ड को प्रविष्टियों प्राप्त नहीं हो पाई हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुये राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2021 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित करने की अवधि में वृद्धि करते हुए 31 जुलाई 2021 तक निर्धारित की गई है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाईट www.mpsbb.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   19 Jun 2021 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story