मराठी फिल्म में आर्वी की वैष्णवी गोंदाने

डिजिटल डेस्क, आर्वी (वर्धा)। वैष्णवी गोंदाने को एक मराठी फिल्म में रोल मिला है। उनके अभिनय की शहर में उनकी तारीफ की जा रही है। वैष्णवी को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वह सही मौके का इंतजार कर रही थी। अंत में यह अवसर उसे मिला। आर्वी शहर की वैश्णवी पंजाब गोंदाने ने मराठी फिल्म गौरी में पायल की भूमिका निभाई है, जो वर्तमान में महाराष्ट्र में रिलीज हुई है। उनके अभिनय की हर जगह सराहना हो रही है। वैष्णवी के परिवार को यह अाभास हो रहा है कि, मराठी फिल्म की शुरुआत के साथ ही आर्वी का नाम पूरे महाराष्ट्र में लोकप्रिय हो गया। गौरी एक मराठी फिल्म है जो हाल ही में महाराष्ट्र में रिलीज हुई है।
वैष्णवी फिल्म में एक सह कलाकार की भूमिका में है। फिल्म में उसने वैद्यकीय महाविद्यालय की छात्रा का रोल अदा किया है। फिल्म में आदिवासी समाज के बच्चों को वैद्यकीय शिक्षा क्षेत्र में व नौकरी के स्थान पर संघर्ष करना पड़ता है फिल्म में इसका चित्रण किया गया है। वैष्णवी ने इस फिल्म में पायल की भूमिका अदा की है। एक अलग विषय और सामाजिक जागरुकता और उपेक्षित तत्वों के बारे में फिल्म है।वैष्णवी की कक्षा बारहवीं की शिक्षा आर्वी के मॉडल कनिष्ठ विद्यालय में हुई है। जिसके पश्चात उसने यवतमाल के फार्मेसी महाविद्यालय में फार्मेसी की शिक्षा ली। विवाह के बाद भी वैष्णवी में अभिनय की रुचि थी। इस सफलता का श्रेय उसने माता-पिता, परिजन, गुरुजन को दिया है। इसके बाद भी समाज में जागरुकता लाने वाले विषय पर फिल्म में अभिनय करने की इच्छा वैष्णवी ने जताई।
Created On :   2 Jan 2023 6:54 PM IST