असानी ने बढ़ाई रफ्तार, सुरक्षा में लगी टीमों को किया अलर्ट

ओडिशा असानी ने बढ़ाई रफ्तार, सुरक्षा में लगी टीमों को किया अलर्ट
हाईलाइट
  • कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
  • भारी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  ओडिशा मे विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने जानकारी दी है कि चक्रवात "आसनी" वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुँचेगा

तूफान असानी ने रविवार से ही रफ्तार पकड़  ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे असानी चक्रवाती तूफान  करीब 20 घंटे किमी प्रति घंटे के स्पीड से आगे बढ़ रहा है। पूरे इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि "असानी" दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 570 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में है।  विभाग के मुताबिक  सोमवार से असानी तूफान 111 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ सकता है। मछुआरों को सूचना देकर कहा है कि अगली सूचना तक समुद्र में न जाए। 

आसनी के 10 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना; ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात के ओडिशा या आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की आशंका नहीं है। तूफान समुद्र में तटीय क्षेत्र के समानांतर आगे बढ़ेगा।  जिसके अगले हफ्ते तक धीमे पड़ने की उम्मीद  है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग  से मिली जानकारी के मुताबिक तूफान पोर्ट ब्लेयर से लगभग 570 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एससीएस "असानी"। 10 मई की रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के लिए और उत्तर एपी और ओडिशा तट से पश्चिम-मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुँच सकता है।

चक्रवाती तूफान  पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है, आपदा को देखते हुए कोलकाता नगर निगम ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है, साथ ही आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट जारी कर  दिया  है। दस मई तक तूफान के आंध्रप्रदेश व ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है।  


 

Created On :   9 May 2022 2:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story