विधानसभा अध्यक्ष को पन्ना आने का दिया आमंत्रण

Assembly Speaker was invited to visit Panna
विधानसभा अध्यक्ष को पन्ना आने का दिया आमंत्रण
पन्ना विधानसभा अध्यक्ष को पन्ना आने का दिया आमंत्रण

डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम को पन्ना आने का आमंत्रण मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रमजान चौहान ने सतना जिले के बंडी ग्राम में राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में पहुंच कर दिया। गौरतलब हो कि आज मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के मुख्य आतिथ्य में एवं सतना के कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला पहलवानों की कुश्ती का आयोजन पहलवान रामभुवन पाण्डेय के द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम का संचालन पन्ना से पहुँचकर अब्दुल रमजान चौहान द्वारा किया गया। जिसमें उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम से मिलकर जिले की जन समस्याओं के संबंध में विस्तृत बातचीत भी की गई और उन्हें पन्ना आने का आमंत्रण भी दिया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें भोपाल आने की बात कही।

Created On :   16 Jan 2023 11:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story