अवैध संंबंध के चलते पत्नी की हत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी की हत्या का प्रयास किया है। कोराडी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की दोपहर अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया है। जख्मी निशा मेश्राम (37) महेंद्र नगर निवासी है, जबकि आरोपी उसका पति सिद्धार्थ मेश्राम (42) दोनों कैटरिंग के काम करते हैं। निशा ने पहले पति को छोड़ दिया है। उसके बाद उसने सिद्धार्थ से दूसरी शादी की। सिद्धार्थ ने निशा को यह काम करने के लिए मना किया था। उसके बाद भी वह यही काम कर रही थी। इस बीच काम के संबंध में सिद्धार्थ एक महीने के लिए गांव गया था। इस दौरान कैटरिंग वालों के लिए बनाई गई झुग्गी में किसी के साथ निशा के रहने की भनक सिद्धार्थ को लगी।
इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मंगलवार को निशा अपने माने हुए भाई क्रिष्णा तुंगा के घर कामठी रोड खसाडा गई थी। इसका पता चलने से सिद्धार्थ भी वहां पर गया। दोनों में विवाद हो गया। निशा ने सिद्धार्थ के साथ रहने से मना कर दिया। सिद्धार्थ ने जेब से चाकू निकाला और निशा पर यह कहकर वार किया कि मेरी नहीं हुई तो वह उसे किसी और भी होने नहीं देगा। घटित प्रकरण में उसे जान से मारने का प्रयास किया है। निशा को गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बीच प्रकरण दर्ज कर सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को अदालत में पेश कर उसे दो दिन के पीसीआर में लिया गया है।
Created On :   16 March 2023 12:33 PM IST












