ग्राम पंचायत चुनाव : जीतने वाले बने अजीज, हारने वालों से पल्ला झाड़ रहे दल

Aziz became the winner, the party outranning the losers
ग्राम पंचायत चुनाव : जीतने वाले बने अजीज, हारने वालों से पल्ला झाड़ रहे दल
ग्राम पंचायत चुनाव : जीतने वाले बने अजीज, हारने वालों से पल्ला झाड़ रहे दल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। परिणाम सामने आने के साथ ही राजनीतिक दावों ने हलचल मचा दी। प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा ने जीत के दावे के साथ चुनाव मैदान मार लेने की खुशी मनाई। राकांपा व शिवसेना भी मुस्कुरा रही है। हालांकि इन प्रमुख दलों के जीत के दावों को आंकड़े के लिहाज से देखें तो लगभग 174 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम आने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि 127 ग्राम पंचायतों के लिए ही चुनाव हुए।

ग्राम पंचायत जीतने का दावा
जिले में 130 ग्राम पंचायत के चुनाव कार्यक्रम घोषित किए गए। उनमें से एक ग्राम पंचायत का चुनाव रद्द कर दिया गया। दो  ग्राम पंचायत के लिए निर्विरोध चुनाव हुए। लिहाजा 127 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव हुए। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मुलक ने दावा किया है कि 83 ग्राम पंचायत कांग्रेस ने जीती है। उनके पास तहसील अनुसार जीत के आंकड़े उपलब्ध हैं। 

गजभिये का आंकड़ा 
दूसरी ओर भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गजभिये ने 73 ग्राम पंचायत की सत्ता पाने का दावा किया है। गजभिये के अनुसार काटोल विधानसभा क्षेत्र में 22 में से 9, रामटेक विधानसभा क्षेत्र में 20 में 6, उमरेड में 41 में 32, हिंगना में 10 मे 3 ग्राम पंचायत में स्पष्ट बहुमत भाजपा को मिला है। साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों में निर्दलीयों की सहायता से भाजपा सत्ता में रहेगी।

दल नहीं, पैनल थे मैदान में : ग्राम पंचायत चुनाव किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े जाते हैं। लिहाजा इस चुनाव में दल के बजाय पैनल मैदान में थे। महाविकास आघाड़ी के तहत कांग्रेस, राकांपा व शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का दावा जरूर किया है, लेकिन चुनाव मैदान में उम्मीदवार किसी दल के नाम पर वोट नहीं मांग रहे थे। ग्राम पंचायत की सत्ता पाने के लिए स्थानीय स्तर पर पैनल तैयार हुए। लिहाजा साफ है कि सभी ने अपने बल पर चुनाव लड़ा, लेकिन महाविकास आघाड़ी के जीत के आंकड़े देखें जाएं तो वह 83 ग्राम पंचायत में जीतती दिख रही है। भाजपा के हिस्से में 34 ग्राम पंचायतें आ रही हैं। सरपंच पद के लिए चुनाव के बाद ही स्थिति साफ होगी कि किस ग्राम पंचायत में किस दल की सत्ता है।  

Created On :   19 Jan 2021 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story