बाबा रामदेव ने कहा -अच्छी सड़कों से पेट्रोल-डीजल की बचत, लेकिन दाम अधिक बढ़ गए

Baba Ramdev said - saving of petrol and diesel by good roads, but the prices have increased
बाबा रामदेव ने कहा -अच्छी सड़कों से पेट्रोल-डीजल की बचत, लेकिन दाम अधिक बढ़ गए
एकजुट हुए सभी धर्मों के संत बाबा रामदेव ने कहा -अच्छी सड़कों से पेट्रोल-डीजल की बचत, लेकिन दाम अधिक बढ़ गए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के कार्यों की तारीफ करते-करते पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गडकरी ने देशभर में सड़कें बनाई हैं जिससे 5 घंटे का सफर ढाई घंटे का हुआ। इससे पेट्रोल-डीजल की भी बचत हुई, लेकिन वर्तमान में दाम बहुत अधिक हो गए हैं।  सुरेश भट्ट सभागृह में राष्ट्रीय अंतरधर्मीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा रामदेव बोल रहे थे।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, महापौर दयाशंकर तिवारी, द आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, बीएसपीएस स्वामीनारायण संस्था के ब्रह्म विहारीदास स्वामी, मुंबई के आर्चबिशप कार्डिनल ओसवाल्ड गेसियस, जीवनविद्या मिशन के प्रह्लाद वामनराव पै, महाबोधि अंतरराष्ट्रीय तपसाधना केंद्र के संस्थापक भिक्खु संघसेना, दरगाह अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन हाजी सैयद सलमान चिश्ती और पूर्व सांसद विजय दर्डा, राजेंद्र दर्डा उपस्थित थे।

एक ही धर्म हो मानवधर्म
बाबा रामदेव ने कहा कि आज हमारे सामने कई तरह की समस्याएं हैं। सबसे पहले राजनैतिक आतंकवाद, आर्थिक, मजहबी और फिर मेडिकल आतंकवाद हैं। देश और विश्व में एक ही धर्म होना चाहिए- मानवधर्म। हमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई बनाने की जगह इंसान बनाने की बात करनी चाहिए। कार्यक्रम में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने भी वीडियो संदेश में धर्म को जाेड़ने वाला बताया।

सर्वधर्म समभाव देश की विशेषता : रविशंकर
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि विविधता मेें ही सही रस है। फिर भी विविधता से द्वेष होता है। बुद्धिमान लोग विविधता से आनंदित होते हैं, जबकि मूर्ख लोग आपस में लड़ते रहते हैं। हर धर्म, समुदाय की अपनी एक विशेषता है और यही सर्वधर्म समभाव की विशेषता हमारे देश की विशेषता है।

सभी धर्मों का सम्मान :  केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति वास्तव में प्राकृतिक और बहु-धार्मिक है। इसलिए सभी विचारों, धर्मों, सभी देवताओं का सम्मान करते हैं। हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि संयम और अाभार हमारी सबसे बड़ी आध्यात्मिक शक्ति है। संयम से हम बड़े से बड़ा संकट पार कर सकते हैं।  

 

Created On :   25 Oct 2021 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story