अमरावती पहुंचते ही बाढ़ग्रस्तों से मिले बच्चू कडू , हटवाई पुलिस सुरक्षा

Bacchu Kadu met the flood victims as soon as they reached Amravati, removed police protection
अमरावती पहुंचते ही बाढ़ग्रस्तों से मिले बच्चू कडू , हटवाई पुलिस सुरक्षा
एहतियात के तौर पर मिली थी सुरक्षा अमरावती पहुंचते ही बाढ़ग्रस्तों से मिले बच्चू कडू , हटवाई पुलिस सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  राज्य के पूर्व जलसंपदा राज्यमंत्री व अकोला के पालकमंत्री रहे जिले के अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बच्चू कडू द्वारा महाविकास आघाड़ी सरकार में रहते बगावत कर एकनाथ शिंदे गुट के साथ जाने पर उनकी सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। उनके निवास स्थान पर भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई थी। लेकिन मंगलवार को मुंबई से अमरावती लौटते ही बच्चू कडू ने अपने निवासस्थान पहुंचकर यह पुलिस सुरक्षा वापस लौटा दी। 

अमरावती जिले में सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण विधायक बच्चू कडू अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ परिस्थिति का जायजा लेने के लिए मुंबई से अमरावती लौटे थे। महाविकास आघाड़ी सरकार में रहते बगावत किए जाने के बाद एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायकों तथा निर्दलीय विधायकों की पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई थी। साथ ही उनके निवास स्थान पर भी पुूलिस का कडा पहरा रखा गया था। लेकिन बच्चू कडू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचने के बाद बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया और रात को जब वह बेलोरा गांव अपने निवास स्थान पहुंचे तो उन्हें पुलिस का कड़ा पहरा नजर आया। उन्होंने तत्काल मुंबई आईजी कृष्णप्रकाश से संपर्क कर मुंबई से मिली पुलिस सुरक्षा को हटाने का अनुरोध किया।  उसके मुताबिक अब बच्चू कडू के निवास स्थान से पुलिस सुरक्षा हटा दी गई है। अब वह प्रहार संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अपने क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हंै। 
 

Created On :   7 July 2022 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story