भंडारा : कार - दुपहिया की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

Bhandara: Car - Three youths killed in two-wheeler encounter
भंडारा : कार - दुपहिया की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
भंडारा : कार - दुपहिया की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

डिजिटल डेस्क, भंडारा। कार व दुपहिया की जोरदार भिड़ंत में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई।  दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए  नागपुर के अस्पताल में भेजा गया है।  हादसा जिला मुख्यालय से आठ किमी की दूरी पर भंडारा - लाखनी राष्ट्रीय महामार्ग पर पलाडी ग्राम के पास गायधने ढाबे के पहले हुआ।  मृतकों में दुपहिया चालक आमगांव (दिघोरी) निवासी शशिकांत कैलाश सार्वे (27), दुपहिया सवार सुधीर मनोहर मते (25) व कार सवार पार्थीव विलास पंचभाई (18) शामिल  है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  शशिकांत व सुधीर दुपहिया   क्रमांक एमएच 26 एस 1886 से  भंडारा की दिशा में जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे  कार क्रमांक एमएच 36 जेड 7514 के चालक ने दुपहिया को टक्कर मार दी। कार की गति इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद वाहन छत के बल पलट गई। जिसमें कार सवार पार्थिव विलास पंचभाई (18) की मौके पर ही मौत हो गई। दुपहिया चालक शशिकांत कैलाश सार्वे ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि सुधीर मनोहर मते की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। पार्थिव ने हाल हि में 12 वी परीक्षा पास की थी। वह माता पिता का एकलौता बेटा था। कार किसकी है? पार्थिव किसके साथ कहां जा रहा था? इसकी जानकारी घर वालों को नही चल पायी। घटना की जानकारी मिली तो कारधा पुलिस थाने के एपीआय लांबाडे के मार्गदर्शन में पुलिस हवालदार शंकर चौधरी, खड़से व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुचे। मृतकों को शव वि"छेदन के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों को अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही । 

Created On :   29 Aug 2020 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story