बिहार: RJD पर संबित पात्रा का प्रहार- 'लालटेन में ना तेज है न प्रताप, इस चुनाव में विकास बनाम जेल की लड़ाई'

Bihar Assembly Election Bjp Spokesperson Sambit patra attack on RJD Leaders Tejashwi yadav Tej pratap yadav
बिहार: RJD पर संबित पात्रा का प्रहार- 'लालटेन में ना तेज है न प्रताप, इस चुनाव में विकास बनाम जेल की लड़ाई'
बिहार: RJD पर संबित पात्रा का प्रहार- 'लालटेन में ना तेज है न प्रताप, इस चुनाव में विकास बनाम जेल की लड़ाई'
हाईलाइट
  • कांग्रेस पर तंज- दिल्ली में भाई-बहन के बीच लड़ाई चल रही
  • बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरजेडी पर किया कटाक्ष
  • लालू का नाम लिए बिना कहा- अपनी करतूतों से गए जेल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुवाल को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेताओं तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, अब लालटेन में ना तेज है और न ही प्रताप है, अब केवल नाम बचा है। बता दें कि आरजेडी का चुनाव चिह्न लालटेन है।

अपनी करतूतों से जेल गए लालू- पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि, बिहार में होने वाला चुनाव नीतीश बनाम नन है। चुनाव में एक ओर तो नीतीश कुमार हैं लेकिन दूसरी ओर कौन है? ये देश में चर्चा का विषय बना है। पात्रा ने कहा, बिहार में चुनाव का माहौल बन रहा है। इस चुनाव में मुकाबला नीतीश वर्सेस नन है। यह भी कह सकते हैं इस चुनाव में विकास बनाम जेल की लड़ाई है। एक ओर नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी हैं- एक विकास पुरूष तो एक विकास बाबू। उन्होंने लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा, वे जेल कोई राजनीतिक कारणों से नहीं गए, बल्कि अपनी करतूतों से गए हैं।

दिल्ली में भाई-बहन के बीच लड़ाई- संबित पात्रा
संबित पात्रा ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्ष के परिवार में संपत्ति बंटवारे की लड़ाई चल रही है। एक जगह भाई-भाई में लड़ाई है जबकि दिल्ली में भाई-बहन के बीच लड़ाई चल रही है। उन्होंने समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर भी आरजेडी पर सियासी हमला बोला। पात्रा ने कहा, रघुवंश प्रसाद का निधन बहुत दुखद है। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जिस प्रकार पत्र लिखा था, उससे उनकी वेदना पता चलती है।रघुवंश सिंह को सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा, उन्हें समुद्र में एक लोटा पानी बताया गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अब उसी एक लोटा पानी से आरजेडी का राजनीतिक तर्पण होगा।

बीजेपी नेता ने बिहार और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा, बिहार में 15 सालों में बहुत कुछ बदल गया है। राज्य में सभी विभागों का बजट के आकार में वृद्धि हुई है। बिहार में 72 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार हर साल मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब चहुंओर बिजली पहुंच गई, लालटेन की जरूरत नहीं है। पात्रा ने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव विकास बनाम युवराजों के बीच की लड़ाई है। इस बार का चुनाव ऐतिहासिक होगा और एनडीए की सरकार बनेगी।

Created On :   18 Sep 2020 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story