तेज रफ्तार बुलेरो की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Bike rider seriously injured due to high speed bolero
तेज रफ्तार बुलेरो की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
पन्ना तेज रफ्तार बुलेरो की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अजयगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पाठा मंदिर के समीप बुलेरो वाहन के अज्ञात चालक द्वारा मोटर साइकिल को ठोकर मार दी गई। जिससे मोटर साइकिल सवार मनोज यादव पिता भईयाराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा डायल १०० को काल करके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहँुचाया गया। घायल के हांथ में फैक्चर होने की वजह से उसे अजयगढ से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में घायल मनोज यादव ने बताया कि वह अजयगढ से अपनी बाइक से हनुमतपुर की ओर जा रहा था तभी पाठा मंदिर मोड के पास अज्ञात बुलेरो द्वारा टक्कर मार दी गई जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात बुलेरो वाहन का चालक मौके से भाग गया। घटना की पुलिस जांच कर रही है।  

Created On :   14 April 2023 6:07 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story