फडणवीस के वायरल फोटो को लेकर भाजपा नाराज

BJP angry over Fadnaviss viral photo
फडणवीस के वायरल फोटो को लेकर भाजपा नाराज
फडणवीस के वायरल फोटो को लेकर भाजपा नाराज

 डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सोशल मीडिया पर राजनीतिक मामलों के विवादित फोटो वायरल का दौर थम नहीं रहा है। ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की फोटो को लेकर है। वायरल फोटो को लेकर भाजपा नाराज है। भाजयुमो ने इस मामले की शिकायत शहर पुलिस की साइबर सेल से की है। 22 मई को भाजपा के महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन को लेकर विवादित फोटो वायरल हो रहे हैं। फडणवीस की दो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुईं हैं। दावा किया गया है कि, महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन में शामिल होने के लिए फडणवीस मेकअप करके निकले थे। इस मामले में भाजपा का कहना है कि, फडणवीस की वायरल फोटो उस समय की है, जब वे मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास रामगिरी में ली गई उस फोटो को अलग तरीके से पेश किया गया है। 

सुनियोजित तरीके से किया वायरल
भाजपा युवा मोर्चा की शहर अध्यक्ष शिवानी दाणी ने साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायत देकर दावा किया है कि, नियोजित तरीके से भाजपा नेताओं की तस्वीर को अनुचित तरीके से वायरल किया जा रहा है। 

शिकायत में कदम नामक युवक का जिक्र
शिकायत में कदम नामक युवक का जिक्र किया गया है। साइबर सेल के पुलिस निरीक्षक विशाल माने ने कहा है कि, सोशल मीडिया पर नेताओं को लेकर विवादित तस्वीरों की शिकायतें मिल रही हैं। इससे पहले अंबाझरी क्षेत्र से शिकायत मिली थी। फडणवीस के मामले में ऑनलाइन शिकायत के बारे में फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। 


 

Created On :   25 May 2020 8:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story