विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में भाजपा, शुरू करेगी बूथ विस्तारक अभियान 2.0, सीएम शिवराज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में भाजपा, शुरू करेगी बूथ विस्तारक अभियान 2.0, सीएम शिवराज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
बीजेपी का मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में भाजपा, शुरू करेगी बूथ विस्तारक अभियान 2.0, सीएम शिवराज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी द्वारा जल्द ही बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की शुरूआत की जा रही है। 14 से 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे, जो कि हर बूथ पर जाएंगे। इसकी जानकारी मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी। 

पत्रकारों से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा, पार्टी ने यह तय किया है कि, अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे और 19 लाख कार्यकर्ताओं को बूथ से जोड़ेंगे। बूथ पर हम अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए बना रहे हैं। इसके अलावा एक महिला प्रमुख भी बूथ पर इंचार्ज होगी। उन्होंने बताया कि हम महिलाओं को आगे लाने का प्रयास हम कर रहें हैं, इसलिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। बूथ सशक्तिकरण को लेकर बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत 14 मार्च से 24 मार्च 2023 तक भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश का नेतृत्व और सभी कार्यकर्ता ‘चलो बूथ की ओर’ नारे के साथ बूथों पर होंगे।

10 दिन चलेगा बूथ विस्तारक अभियान, पन्ना समिति में होंगी 33 फीसदी महिलाएं

वीडी शर्मा ने कहा, बीजेपी 14 से 24 मार्च तक प्रदेश के बूथों पर होगी। शक्ति केंद्र पर लगभग 12000 के करीब विस्तारक होंगे जो कि सभी 10 दिन शक्ति केंद्र पर रहकर काम करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 22 तरह के काम निश्चित किए गए हैं। बूथ विस्तारक इन कामों को करने का संकल्प लेकर आगे निकलेगा। 

उन्होंने कहा, इन बूथों पर एक महिला प्रमुख भी होगी। जिस तरह प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो काम किया है, उसी तरह से पार्टी भी महिलाओं को आगे लाएगी। पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ने का प्रयास भी हमारे इस अभियान का हिस्सा है। 

27 मार्च को आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

वीडी शर्मा बताया कि, आगामी 27 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा भोपाल आएंगे। यहां वह प्रदेश पार्टी कार्यालय की निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भूमिपूजन करेंगे। अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे के बारे में जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा आएंगे। उनके इस दौरे से पार्टी छिंदवाड़ा जीतने के अपने काम की शुरूआत करेगी।  

कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है

कांग्रेस द्वारा 13 मार्च को राजभवन घेरने के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ऐसा करके कांग्रेस ये प्रदर्शित करना चाहती है कि उसके पास मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस को राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए क्योंकि प्रदेश को पहली बार ऐसे राज्यपाल मिले हैं जो जनता के साथ खड़े रहते हैं। वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश की जनता जानती है कौन उसके साथ खड़ा है। बीजेपी सरकार पर निशाना साधने वाले दिग्विजय सिंह ने अपने कार्याकाल में प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। 

Created On :   12 March 2023 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story