भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया बैलगाड़ी का लुत्फ, कांग्रेस और राहुल गांधी को बताया झूठा

BJP state president VD Sharma took advantage of the bullock cart, told Congress
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया बैलगाड़ी का लुत्फ, कांग्रेस और राहुल गांधी को बताया झूठा
वीडी की सवारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया बैलगाड़ी का लुत्फ, कांग्रेस और राहुल गांधी को बताया झूठा

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा धार जिले पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी का आनंद लिया साथ ही कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला भी बोला। बता दें कि, शर्मा कांग्रेस पार्टी की हर गतिविधी पर नजर रखते हैं और उसे तमाम मोर्चों पर घेरने का काम करते रहते हैं।

राहुल और कांग्रेस पर वार

शुक्रवार को वीडी शर्मा धार जिले में पहुंचकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और जिला अध्यक्ष के साथ बैलगाड़ी चलाकर खूब आनंद उठाया। इसके अलावा वीडी शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस दिन पर दिन गर्त में जा रही है। कांग्रेस 24 घंटे झूठ बोलने और देश को भ्रम में रखने का काम करती है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित है लेकिन कांग्रेस कहती है कि लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी ने जिस तरह विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की वो माफी लायक नहीं है।

शिवराज सरकार की तारीफ

शर्मा ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सरकार गरीबों पिछड़ों के लिए काम करती है। वहीं कमलनाथ सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया था। कांग्रेस हमेशा से हमारी सरकार पर झूठे इल्जाम लगाती रहती है, जिसका जवाब उसे आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को साफ तौर पर मिल जाएगा। हमारी सरकार का एक ही मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।

जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक

धार जिले के दौरे पर गए हुए वीडी शर्मा ने भाजपा को मजबूत करने के लिए जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे जिले में पार्टी की स्थिति को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा शर्मा ने कांग्रेस को जिले में रोकने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए रणनीति बनाई। ताकि जिले के हर सीट पर पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सके।


 

Created On :   17 March 2023 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story