महिला सुरक्षा के नाम पर भाजपा की शिवराज सरकार कर रही है मजाक: रामवीर तिवारी

डिजिटल डेस्क पन्ना। एक बार फिर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रामवीर तिवारी ने भाजपा की विकास यात्रा पर सवाल खडे किए हैं। श्री तिवारी ने सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरे मध्यप्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है पर यह एक प्रचार यात्रा है। श्री तिवारी ने कहा कि पन्ना में पवई क्षेत्र में हुए विकास के दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं। विकास यात्रा के पहले दिन ही पवई विधायक आधे घंटे तक बिना ऑक्सीजन के तड़पते रहे फिर भी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं हुई। गत दिवस मोहंद्रा की एक महिला ऊषा लखेरा गंभीर रूप से बीमार हुई उन्हें खून की उल्टियां हो रही थी। उनके पति ने एंबुलेंस फोन लगाया पर घंटों बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध न होने से मजबूर होकर अपनी पत्नी को हाथ ठेला पर अस्पताल ले जाना पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर न कोई सुविधा थी और न डॉक्टर अत: पवई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला प्रवक्ता श्री तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है। इसके बाद भी बेशर्म भाजपाई विकास का ढिंंढौरा पीट रहे हैं। भाजपा सरकार विकास यात्रा का ढकोसला करना बंद करें। प्रचार यात्रा में फिजूलखर्ची बंद कर कम से कम क्षेत्र में स्वास्थ्य जैसी जरूरी सुविधाएं बहाल करे।
Created On :   25 Feb 2023 2:16 PM IST