भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का देवेन्द्रनगर में किया गया जोरदार स्वागत

डिजिटल डेस्क पन्ना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार अल्प समय के लिए देवेंद्रनगर आए और उन्होंने युवा मोर्चा के जिला मंत्री धुव्र चौबे के निवास पर मुलाकात की। भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करत हुए आतिशबाजी की। प्रदेशाध्यक्ष श्री पवार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्रिय संगठन है। पन्ना में हमारी युवाओं की अच्छी टीम है। आगामी समय में हमारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने देवेंद्रनगर में धुव्र चौबे के कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान उनके निवास पर वशिष्ठ कुमार उर्फ मनु चौबे एवं धुव्र चौबे ने वैभव पवार को शाल श्रीफल भेंट कर माला पहनाते हुए स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उनके साथ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, जिला महामंत्री धीरू बाजपेई, युवा मोर्च सतना के जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला मंत्री सचिन अरजरिया, देवेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष उमेश पाठक, कृष्णा पाठक सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   22 Jan 2023 3:40 PM IST