बोदवड में रिश्वतखोर कान्स्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार

Bribery constable arrested red handed in Bodwad
बोदवड में रिश्वतखोर कान्स्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार
जलगांव बोदवड में रिश्वतखोर कान्स्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, जलगांव। फिरौती के अपराध में मदद करने के लिए पुलिस कर्मचारी ने 16 हजार रुपये की रिश्वत ली। रिश्वत प्रतिबंधक विभाग के दस्ते ने बोदवड तहसील कार्यालय परिसर में रिश्वत लेनेवाले पुलिस को उसके पंटर सहित 25  फरवरी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस वजह से पुलिस दल में हड़कंप मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोदवड पुलिस थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ फिरौती का अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में मदद करने के नाम पर कान्स्टेबल वसंत नामदेव निकम ने उस व्यक्ती के तरफ 20 हजार रुपयो की रिश्वत मांगी थी। समझौता कर यह आंकडा 16 हजार रुपये पर तय हुआ।
जाल बिछाकर की कारवाई-
इस दौरान संबंधित व्यक्ति ने इस संबंध में रिश्वत प्रतिबंधक खाते के तरफ शिकायत की थी। उसी अनुसार शनिवार को जाल बिछाया गया। उसी अनुसार दस्ते ने तहसील कार्यालय के परिसर में कान्स्टेबल वसंत नामदेव निकम और उसके पंटर एकनाथ कृष्णा बाविस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इन दोनों को हिरासत में लिया गया होकर अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु की गयी है।  कारवाई रिश्वत प्रतिबंधक खाते के उपअधीक्षक शशिकांत पाटील के मार्गदर्शन में निरीक्षक संजोग बच्छाव और उनके सहकर्मियों ने की है।

Created On :   25 Feb 2023 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story