करोड़ों का चावल खरीदकर दलाल गायब

Broker disappeared after buying crores of rice
करोड़ों का चावल खरीदकर दलाल गायब
दलाल की मौत होने पर खुलासा करोड़ों का चावल खरीदकर दलाल गायब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अनाज व्यापारियों को चूना लगाने वाले कुछ दलालों का गिरोह सक्रिय है। दर्जनभर से भी ज्यादा व्यापारियों को चावल खरीदी-बिक्री के आड़ में करोडों रुपए का चूना लगा दिया गया है। सक्करदरा पुलिस ने बहादुरा फाटा के एक गोदाम में छापा मारा, तो गोदाम खाली मिला। दलालों ने रातों-रात चावल गायब कर दिया।  पेमेंट के लिए व्यापारी थाने के चक्कर काट रहे हैं इस बीच एक दलाल की मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने किसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया है।

पेमेंट के लिए व्यापारी थाने के चक्कर काट रहे हैं। मृतक अमित नामक दलाल है। उसकी 26 फरवरी को मौत हुई। वह अमरावती का था। कुछ माह पहले वह नंदनवन क्षेत्र में रहने आया था। पुलिस और व्यापारिक सूत्रों के अनुसार अमित और उसके साथियों करीब पांच-छह माह थोक में इतवारी, कलमना और कापसी के व्यापारियों से करोड़ों का चावल खरीदा गया था। शुरुआती दौर में 25 से 50 प्रतिशत रकम तय तिथि से पहले मिलती रही, तो व्यापारी अमित पर भरोसा करने लगे थे। कुछ व्यापारियों को उनका पेमेंट नहीं िमला, तब वे अमित की तलाश मंे जुट गए, तब उन्हें पता चला कि, 26 फरवरी को अमित की मौत हो गई है, तब पुलिस ने अमित के बहादुरा फाटा स्थित गोदाम पर छापा मारा, तो वह खाली िमला। अमित के साथियों ने रातों-रात गोदाम खाली कर दिया था। अभी तक अमित के साथी और चावल का कोई पता नहीं चला है।
 

Created On :   3 March 2023 4:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story