सेंधमारी के आरोपी ने लॉकअप में आत्महत्या का प्रयास

Burglary accused attempted suicide in lockup
सेंधमारी के आरोपी ने लॉकअप में आत्महत्या का प्रयास
सेंधमारी के आरोपी ने लॉकअप में आत्महत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लकड़गंज  थाने के लॉकअप में बंद एक आरोपी ने शौचालय की कुंडी में लगे चार स्क्रू निगलकर आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी नरेश अंकालु महिलांगे (25), पुंजाराम वाड़ी, नागपुर निवासी को मेयो अस्पताल में कराया गया है। एक्स-रे में उसके पेट में स्क्रू होने की बात पता चली है।  नरेश को इसके पहले हुड़केश्वर पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। कोरोना जांच में वह पॉजिटिव निकला था। उसे सेंट्रल जेल के कोविड सेंटर में बाहर रखा गया था, तब वह सुरक्षा रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस आरोपी पर करीब 14 सेंधमारी के मामले दर्ज हैं।

सेंधमारी और चोरी के मामले में बंद
इस आरोपी के साथ लकड़गंज थाने के लॉकअप में अाम्रपाल उर्फ हनुमान रामानंद पाटील (28) और ज्ञानेश्वर हीराचंद्र नागपुरे (46) भी बंद थे। आरोपी नरेश के साथ अाम्रपाल और ज्ञानेश्वर को सेंधमारी और चोरी के मामले में लकड़गंज पुलिस ने 23 जनवरी को गिरफ्तार किया है। 

रात को सभी ने भोजन किया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 23 जनवरी की रात करीब 11.10 बजे हवलदार अरुण खोब्रागड़े लॉकअप में गार्ड इंचार्ज के रूप में तैनात थे। उनके साथ महिला सिपाही प्रियंका, सारिका व वैशाली की लॉकअप गार्ड ड्यूटी थी। इन पुलिसकर्मियों ने रात में आरोपियों से तबीयत के बारे में पूछताछ की। सभी ने कहा-तबीयत ठीक है। महिला सिपाही वैशाली ने सिपाही प्रियंका से  चार्ज लेने के बाद आरोपियों को भोजन दिया।

महिला सिपाही को बताया कि स्क्रू खा लिए हैं
इस दौरान नरेश महिलांगे ने महिला सिपाही को बताया कि उसने शौचालय के दरवाजे की कुंडी को लगे चार स्क्रू खा लिए हैं। तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। आरोपी नरेश को मेयो अस्पताल ले जाया गया। नरेश के खिलाफ धारा 309 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लकड़गंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   25 Jan 2021 4:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story